दुमका, जनवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के पुलिस लाइन केन्द्र में सोहराय पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। आदिवासी समाज के लोगों ने सबसे पहले अपने ईष्ट देवता की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद आदिवासी युवक-युवतियों ने ढोल व मांदर की थाप पर जमकर थिरके। मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार महतो, एसडीपीओ जरमुंडी अमित कुमार, डीएसपी इकुद डुंगडुंग, डीएसपी आकाश भारद्वाज, डीएसपी अमित रविदास, परिचारी प्रवर रमेश कुमार मंडल,परिचारी पवन कुमार, परिचारी अभय सिंह के अलावे पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने ढोल व मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किए और सोहराय पर्व का भरपूर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने का यह पर्व है। परिचारी प्रवर ने कहा कि सोहरा पर्व प्र...