दुमका, मार्च 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के चार खिलाड़ी मेघा बेसरा, कृष्णा पिंगुआ, दिनेश मुर्मू और साइमन सोरेन प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स में झारखंड राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी रायपुर में 30 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर भाग लेने के बाद वे झारखंड टीम के साथ रायपुर पहुंच गए हैं l इन खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी, दुमका, जिला खेल समन्वयक दुमका, जिला तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनके साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका के प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा झारखंड तीरंदाजी टीम के कोच बनाए गए हैं।सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका के प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दुमका के खिलाड़ियों ने विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.