दुमका, मार्च 2 -- नोनीहाट, प्रतिनिधि। जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के निवास नोनीहाट में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जरमुंडी विधानसभा के सभी भाजपा के कार्यकर्ता तथा भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित होकर देवेंद्र कुंवर के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। इस मौके पर पूरे विधानसभा में लोग खुशहाल रहे इसकी कामना अबीर के साथ बाबा बासुकीनाथ से सभी कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की। इस मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं के द्वारा पछियारा होली गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार पूरी समारोह की देखरेख कर रहे थे। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक के द्वारा भोज में विभिन्न प्रकार के व्यंजन का आनंद दिलाया गया। रामगढ़ के बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय हुआ होली मिलन समारोह रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.