दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के गिलानपाड़ा के मो कासिम के घर पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। मो कासिम भूवनेश्वर में इंजीनियर है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद कासिब पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला भुवनेश्वर में दर्ज किया गया है। इस मामले में सीबीआई कासिब के घर एवं उसके रिश्तेदारों के घर पर एक साथ छापेमारी की। कासिब का दुमका शहर के गिलानपाड़ा में मूल घर है। उसके आवास पर चार सदस्य टीम धनबाद से पहुंची थी। करीब 4 घंटे तक घर की तलाशी ली गई। घर से कई कागजात जब्त किए गए और वापस चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.