दुमका, जनवरी 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत हैंडबॉल (अंडर-14) वर्ग में दुमका के खिलाड़ी ईशान आनंद का चयन झारखंड राज्य टीम के लिए किया गया है। यह दुमका जिले के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। ईशान आनंद ने 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक रांची के खेलगांव में आयोजित हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर के उपरांत अब वे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 5 जनवरी से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड हैंडबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ईशान आनंद को दुमका में कोच अमित कुमार पाठक के मार्गदर्शन में हैंडबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। अमित कुमार पाठक ने बताया कि उनके कुशल प्रशिक्षण और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप आज ईशान ने यह महत्वपूर्ण उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.