दुमका, जून 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन कर्नल अनिल यादव, कमान अधिकारी 4 झारखंड कन्या बटालियन दुमका ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी तूफ़ान कुमार पोद्दार, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष उमा शंकर चौबे, सचिव दीपक कुमार झा, कोषाध्यक्ष राधे भालोटिया, मुख्य निर्णायक मधुसूदन मुर्मू, सौरभ दास, ज्वेल्सन किस्कू, वासुदेव पंडित, सुनील हांसदा, चंदन अतुल एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।मुख्य अतिथि का संबोधन अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कर्नल अनिल यादव ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि खेल ही एकमात्र माध्यम है, जो हमें नशा से दूर रखता है एवं स्वस्थ्य शरीर प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता में कुल 124 खिलाड़...