दुमका के अनुराग का वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन
दुमका, अगस्त 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के अनुराग का चयन आगामी 17 से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हुआ है। अनुराग वर्तमान में मयूर स्कूल, नोएडा में स्पोर्ट्स टीचर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मेहनत और बैडमिंटन के प्रति समर्पण के कारण उन्हें इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। इस चैंपियनशिप में विश्व के नामी-गिरामी खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, लक्ष्य सेन, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज और रंकी रेड्डी सहित कई दिग्गज भाग ले रहे हैं। अनुराग की इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ, दुमका के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे, सचिव दीपक कुमार झा, कोषाध्यक्ष राधे भालोटिया, अकबर, सोनाय, आकाश समेत शहर के अन्य खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.