दुमका, अगस्त 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका की होनहार तीरंदाज मेघा बेसरा अब राष्ट्रीय स्तर पर निशाना साधने जा रही हैं। बोकारो में 19 से 26 अगस्त तक आयोजित हो रही एनटीपीसी नैशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट के लिए मेघा का चयन झारखंड टीम में हुआ है। मेघा एकलव्य तीरंदाजी केंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका की प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं। उनका चयन रांची में आयोजित चयन प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है। मेघा पिछले चार वर्षों से दुमका में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं और पदक जीतकर जिले का नाम रौशन कर चुकी हैं। यह जानकारी दुमका जिला तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह ने दी। कृष्ण नंदन सिंह, जो झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष भी हैं, वर्तमान में बोकारो में आयोजित ...