दुमका, अप्रैल 12 -- मसलिया, प्रतिनिधि। दुमका की बेटी सुवर्ण बनिक समाज के सुदीपा दत्ता को लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 41वां रैंक हासिल करने को लेकर सुवर्ण बनिक समाज के राज्य प्रतिनिधि सहित मसलिया के सुवर्ण वणिक समाज द्वारा शनिवार को सुदीपा दत्ता के आवास पहुंचकर शॉल, गुलदस्ता एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। विदित हो कि होनहार बेटी सुदीपा दत्ता महज एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों से संबंधित हैं। सुदीपा के पिताजी सच्चिदानंद दत्ता गांव में स्थित पोस्ट ऑफिस में छोटी सी सरकारी सेवा में पदस्थापित हैं। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास हैं, क्योंकि इन्होंने संघीय लोक सेवा आयोग की इस कठिनतम परीक्षा की तैयारी के लिए कोई औपचारिक कोचिंग नहीं लिया है, बल्कि दुमका के राजकीय पुस्तकालय में बैठकर इन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा की पूरी तैयारी की हैं। सफलता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.