दुमका कांग्रेस भवन में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
दुमका, अगस्त 20 -- दुमका जिला कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में भारत रत्न पंचायती राज के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी विकास, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को नई दिशा देने में राजीव गांधी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण का सपना हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान रानेश्वर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के मनोज मरांडी को रानेश्वर प्रखंड कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर दुमका कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.