दुमका, जनवरी 6 -- दुमका इस्कॉन मंदिर में पुष्प अभिषेक महोत्सव -रंग-बिरंगे फूलों से सजे महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी, सुभद्रा और बलभद्र दुमका, प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष पौष मास में विश्व भर के सभी इस्कॉन मंदिरों में पुष्प अभिषेक महोत्सव मनाया जाता है। इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए दुमका इस्कॉन मंदिर में भी श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ पुष्प अभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के दिव्य विग्रहों को सुगंधित एवं रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर अपने-अपने घरों से लाये फूलों को प्रेम व भक्ति भाव से भगवान के श्रीविग्रहों पर अर्पित किया। फूलों से सुसज्जित महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.