दुमका, फरवरी 14 -- झारखंड के दुमका में कथित तौर पर मां और बेटी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने 'रेप' के प्रयास का विरोध करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। मामला मंगलवार शाम का है जब 35 वर्षीय महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ वीर कुंवर सिंह चौक के पास खड़ी थी। सदर के एसडीपीओ (उप मंडलीय पुलिस अधिकारी) विजय कुमार महतो ने बताया कि इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कथित तौर पर मां और बेटी को पास ही मौजूद सदर इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे ले गया। रेप की कोशिश करने के दौरान जब महिला ने विरोध किया तो उसे 'पीट-पीटकर' मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं बच्ची का 'गला घोंट दिया' गया। बताया जा रहा है कि जब आरोपी महिला संग जोर जबरदस्ती कर रहा था तो बेटी ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया था जिसके बाद उसे डर था ...