दुमंठा गंगा घाट के पास झाड़ियों से हथियार और शराब बरामद
मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कासिमबाजार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने दुमंठा गंगा घाट के समीप सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। जंगल और झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और करीब दो लीटर शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं और उन्होंने पकड़े जाने के डर से अपने हथियारों को गंगा घाट के किनारे सुनसान झाड़ियों में छिपा रखा है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी रूबी कांत कच्छप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- कोरानसराय में पुलिस का छापेमारी अभियान, अर्धनिर्मित शराब बरामद थाना प्रभारी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की बारीकी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.