बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सिरसिया के पीछे एक नवजात का शव मिला। शव की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब वहां पर शव के ऊपर पक्षी मंडराने लगे। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक नवजात का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 और दुबौलिया पुलिस को दी। कुछ देर में पीआरवी और दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। दुबौलिया पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के शव को भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- तेलो में कुएं में मिला नवजात का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...