गढ़वा, अप्रैल 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद और सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेशानुसार बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुबे मरहटिया में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। मौके पर पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, रमाशंकर चौबे और यशवंत कुमार मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर रमाशंकर ने लीगल लिटरेसी क्लास की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना और भारत माता की जयकारे से की गई। मौके पर बच्चों को कानून संबंधी जानकारी दी गई। बच्चों को अनुशासन में रहकर गुरुजनों का सम्मान करते हुए माता-पिता की प्रतिष्ठा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। अनुशासित विद्यार्थी का परिचय देते हुए समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अनुकूल परिश्रम कर एक आदर्श चरित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.