देवघर, फरवरी 21 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार के निकट गोरा गांव में तीन दिवसीय नवनिर्मित दुबे मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भागलपुर से आए भजन सम्राट दीपक मिश्रा द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की गई। मौके पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा दुबे मंदिर में जाकर माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया l वहीं कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। भजन गायक ने बाबा दुबे की महिमा अपरंपार, आज मिथिला नगरिया बेहाल सखिया चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया l इसके साथ ही भोला नाचे बम बम सहित अन्य भजन गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि बिना मां की कृपा से संसार नहीं चल सकता है l कहा कि सनातन धर्म के ऊपर कुठाराघात हो रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.