दुमका, मार्च 7 -- दलाही। मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत के सीताकोहबर ग्राम स्थित बाबा दुबे मंदिर के पास शुक्रवार देर दोपहर उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों के बीच एक दूधिया खरिस सांप दिखाई दिया। बताया जाता है कि करीब चार फीट लंबा यह विषधर फन उठाकर फुफकार मार रहा था। जैसे ही इसकी सूचना गांव में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग अपने मोबाइल से सांप की तस्वीरें लेने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि सांप काफी देर तक झाड़ी के पास ही बैठा रहा और अपने स्थान से ज्यादा हिल-डुल नहीं रहा था। स्थिति को देखते हुए गांव के बिष्णुकांत झा ने फतेहपुर के पर्यावरण प्रेमी सलिल कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सलिल कुमार ने ग्रामीणों से सांप को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाने की अपील की और जल्द मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया। कुछ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.