गोरखपुर, अप्रैल 4 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर दुबियारी पुल पर शनिवार की भोर में एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाने के सिरसिया निवासी ड्राइवर ओंमकार तिवारी पुत्र चन्द्रभूषण तिवारी एवं अन्य दो साथियों को कार से गोरखपुर से देवरिया जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें ड्राइवर एवं उनके दो साथियों को हल्की चोटे आई है। मौके पर पुलिस पहुंच कर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.