मऊ, जनवरी 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम दुबारी में चकबंदी के दौरान निर्धारित चकमार्ग के चौड़ीकरण और उसे बाईपास के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को शिवशंकर उपाध्याय के नेतृत्व में एसडीएम राजेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि दुबारी बाजार की संकरी गलियों और बढ़ती आबादी के कारण आए दिन जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है। यदि प्रस्तावित चकमार्ग को चौड़ा कर बाईपास का रूप दे दिया जाए तो बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। ग्रामीणों के अनुसार चकबंदी के समय मधुबन-दुबारी मुख्य मार्ग पर बीरा बाबा गेट से लगभग 50 मीटर पहले पूरब-पश्चिम दिशा में करीब 15 कड़ी चौड़ा चकमार्ग निर्धारित किया गया था। यह मार्ग अंबेडक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.