बेगुसराय, मई 29 -- बीहट। निज संवाददाता बिक्रमपुर हाई स्कूल के अवकाशप्राप्त एचएम पहसारा निवासी 90 वर्षीय फुलेना सिंह के निधनोंपरांत उनके पार्थिव शरीर को आईजीएमएस के दधीचि देह दान समिति को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- दुबारा प्रेषित-अवकाशप्राप्त एचएम के निधन के उपरांत पार्थिव शरीर दधीचि देह दान समिति को सौंपा गयाअंतिम संस्कार की प्रक्रिया श्रीसिंह बीहट में अपने पुववधु डा. संगीता राजन के क्लीनिक में गुरूवार को अंतिम सांस ली। बेगूसराय देह दान समिति के जिला सचिव निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि श्रीसिंह व उनकी पत्नी सुशीला देवी ने 26 मई 2024 को मरणोपरांत मेडीकल कॉलेज को देहदान करने का शपथ पत्र भरा था। आज जब उनका निधन हुआ तो जिला देह दान समिति के सचिव निरंजन कुमार सिंह, पुत्र इंजीनियर पंकज कुमार, पुत्रवधु डा. संगीता राजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर...