गोंडा, मार्च 22 -- कटरा बाजार, संवाददाता। सरकार द्वारा चलाई जा रही गड्ढा मुक्त सड़क योजना के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। पांच किमी की सड़क में करीब सैकड़ों गड्ढे बने हुए है लेकिन उस पर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। कटरा बाजार क्षेत्र के दुबहा बाजार से कोटिया मदारा होते हुए गंगवल बाजार और आगे बहराइच को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर करीब सौ से अधिक गड्ढे हो चुके हैं, जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। यह मार्ग न सिर्फ स्थानीय गांवों को जोड़ता है बल्कि बहराइच जिले तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता भी है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी सड़क से आवागमन करते हैं लेकिन इसकी जर्जर हालत लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों ...