बलिया, जून 29 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। दुबहड़ से चंदवक होते हुए ढेलहवा बाबा तक लगभग 46 करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

विकास परियोजनाओं की प्रगति परिवहन मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 2500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनका लाभ आने वाले वर्षों में जनता को मिलेगा। बताया कि वैना बाईपास का निर्माण लगभग 390 करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण में कराया जा रहा है। इसके पूर्ण होने के ब...