जमशेदपुर, मई 10 -- बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दुबराजपुर गांव में शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ चड़क पूजा एवं भोक्ता घूरा कार्यक्रम हुआ। इससे पहले शुक्रवार को महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा और रात्रि में विधि-विधान से चड़क पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की गई। रात्रि जागरण के दौरान वृंदावन कुमार एवं दुर्योधन महतो के छऊ नृत्य दल ने आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देखने के लिए दुबराजपुर सहित आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। शनिवार सुबह पारंपरिक भोक्ता घूरा कार्यक्रम चला। आयोजन समिति की ओर से तीन भोक्ता खूंटे गाड़े गए। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पीठ में लोहे का अंकुश लगाकर करीब 40 फीट ऊंचाई पर घूमकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अनूठे अनुष्ठान को देखने के लिए दूर-दूर से हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.