दुबटिया-पिपरा बाजार-हुसैनाबाद सड़क निर्माण में आई तेजी, बढ़ी उम्मीदें
पलामू, मई 16 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले में एनएच-139 के दुबटिया मोड़ से पिपरा बाजार होते हुए हुसैनाबाद के बीच सड़क निर्माण कार्य तेज हो गई है। बुरी तरह जर्जर रोड होने के कारण लोगों को इस रास्ते आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निर्माण काम शुरू हो जाने से लोगों को परेशानी दूर होने की उम्मीद बढ़ गई है। 14.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चौबीस किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कराने के लिए आम जनता कई बार सड़क पर भी उतर चुकी है। पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता नितिश कुमार दुबे ने बताया कि रोड निर्माण प्रक्रिया के तहत पर सड़क के आधार अर्थात वेट मिक्स मैकेडम (डब्लूएमएम) और सघन बिटुमिन मैकेडम(डीबीएम) का काम तीन किलोमीटर में पूरा कर लिया गया है। अब बिटुमिनस कंक्रिट (बीसी) परत बिछाने का काम किया जाएगा। जर्जर रोड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.