लखनऊ, फरवरी 17 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के दुबग्गा उपकेंद्र के अंतर्गत कुशमौरा हलवापुर गांव में शरारतीतत्वों ने रविवार रात हाईटेंशन लाइन के तीन पोल क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे क्षेत्र के चार निजी नलकूपों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे किसानों को सिंचाई में समस्या आ रही है। जूनियर इंजीनियर ऋषि गोस्वामी की तहरीर पर काकोरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...