लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ। दुबग्गा इलाके में गुरुवार सुबह सात से आठ फुट अजगर दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर वरदानी मंदिर के पास स्थित एक नाले के ऊपर से गुजरते हुए देखा गया, जिसके बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने इसका 14 सेकेंड वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता। राहगीरों ने भारी-भरकम सांप को रेंगते हुए देखा को तो डर गए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर टीम पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू करके सुरक्षित जंगल में छोड़ते इससे पहले अजगर नाले के किसी बड़े से बिल में चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...