लखनऊ, फरवरी 26 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा के अंधे की चौकी में बुधवार देर रात रंजिश को लेकर दबंगों ने एलएलबी के छात्र पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। छंदोईया गांव निवासी जिम संचालक फय्याज अली ने बताया कि बेटा नुमान एलएलबी का छात्र है। वह बुधवार की रात करीब नौ बजे किसी निजी काम से अंधे की चौकी पर आया था। तभी वहां चाय की दुकान पर पहले से मौजूद गद्दी बगिया निवासी दबंग सुफियान ,रेहान समेत एक दर्जन से अधिक साथियों ने नुमान पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे छात्र के सि...