लखनऊ, मार्च 20 -- काकोरी,(लखनऊ) संवाददाता। लेसा के दुबग्गा बसंत कुंज उपकेंद्र के अंतर्गत फरीदीपुर क्षेत्र में गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक के बाद एक सात बिजली के पोल धराशायी हो गए। इस हादसे के चलते इलाके के लाखों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सतर्क ग्रामीणों ने डंपर के परिचालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार फरीदीपुर फीडर के अंतर्गत गोलू होटल और भोला नर्सरी वाले मार्ग पर गुरुवार की रात करीब सात बजे मौरंग की ढुलाई कर वापस लौट रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.