लखनऊ, मार्च 20 -- लेसा के दुबग्गा बसंत कुंज उपकेंद्र के तहत फरीदीपुर में गुरुवार रात डंपर की टक्कर से बिजली के सात पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गए। सात पोल टूटने से इलाके के उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक ने सड़क के किनारे खड़े कई वाहनों में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने दौड़ाकर डंपर के खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि चालक भाग निकला। जूनियर इंजीनियर ने ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदीपुर फीडर के अंतर्गत गोलू होटल और भोला नर्सरी वाले मार्ग पर गुरुवार रात लगभग सात बजे मौरंग उतारकर जा रहे डंपर ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। एबीसी केबल के लोड से छह पोल और भी टूट कर गिर गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। पोल टूटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.