लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ। दुबग्गा के एक गांव में खेत जा रहे किसान पर उसके ही परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान का सिर फट गया। घायल परिवार को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कटौली गांव निवासी राजकिशोर किसान है। वह परिवार के साथ रहते है। पीड़ित ने बताया कि गरुवार सुबह वह खेत जा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई व कोटेदार रामकुमार उनकी पत्नी राम जानकी और दामाद सुजीत ने मंदिर के सामने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि जमीन को लेकर चली आ रही खुन्नस रखते हुए वह लोग गाली-गलौज करने लगे। राजकिशोर ने विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे राजकिशोर का सिर फट गया। राजकिशोर बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.