दुबग्गा बकरा मंडी में पर्ची के तौर पर नेपाली मुद्रा चलाने का आरोप
लखनऊ, मई 26 -- काकोरी,संवाददाता। दुबग्गा के जॉगर्स पार्क के पास स्थित बकरा मंडी में सोमवार देर रात पर्ची के तौर पर नेपाली मुद्रा का इस्तेमाल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। युवक ने मंडी संचालकों पर नेपाल की मुद्रा का प्रयोग पर्ची के रूप में करने का विरोध किया था। आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में तहरीर दी।
बकरा मंडी में विवाद जॉगर्स पार्क के सामने बकरीद पर बकरा मंडी लगती है, जिसमे खरीदारों को मंडी कमेटी के सदस्य की ओर से खरीद की पर्ची दी जाती है। छंदोईया गांव निवासी अब्दुल माबूद ने बताया कि वह सोमवार रात मंडी में बकरा लेने गए थे। आरोप लगाया कि मंडी में पर्ची के तौर पर नेपाल की मुद्रा का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका उन्होंने विरोध किया। अब्दुल का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.