लखनऊ, अप्रैल 7 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा के हाजी कालोनी स्थित प्लास्टिक, फाइबर के गोदाम में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैल गई। दुर्गंध और काले धुएं से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।अलीगंज निवासी विपिन का दुबग्गा के हाजी कालोनी के पास अंबिका इंटरप्राइजेज नाम से प्लास्टिक, फाइबर का गोदाम है। गोदाम में प्लास्टिक, फाइबर से शादी मंडप में लगने वाले गेट आदि सामान बनाया जाता है। मंगलवार दोपहर बाद गोदाम के बगल में खाली प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर से गोदाम तक आग फैल गई। आग लगने की सूचना कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर चौक फायर स्टेशनसे दमकल पहुंची। दमकल ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्...