दुबई से 63.26 लाख रुपये का सोना लाए दो यात्री गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आईजीआई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से तस्करी कर लाया गया 476 ग्राम सोना बरामद किया है। मामले में दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों 28 सितंबर को दुबई से फ्लाइट संख्या एफजेड441 से टर्मिनल-3 पहुंचे थे।सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामान और यात्रियों की तलाशी ली तो दो सोने की चेन और दो कड़े मिले। बरामद सोने की कीमत करीब 63.26 लाख रुपये बताई गई है। विभाग के अनुसार, यात्रियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सीमा शुल्क से बचने के लिए सोना दुबई से दिल्ली लाए थे। सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर दोनों को धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.