दुबई से सोना तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार; 30 लाख का गोल्ड डस्ट बरामद
लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ पुलिस ने दुबई से सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरोजनीनगर पुलिस ने एयरपोर्ट से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दीपक वर्मा और राम प्रताप दुबे को दबोचा। दोनों की जिम्मेदारी दुबई से आए कैरियर से सोना हासिल कर उसे आगे नेटवर्क तक पहुंचाने की थी, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि लालच में आकर दोनों ने कैरियर का पूरा सामान ही हड़पने की कोशिश कर डाली। आरोपियों के कब्जे से करीब 203.92 ग्राम गोल्ड डस्ट (सोने का बुरादा) बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब गिरोह के मुख्य संचालक अर्शदीप समेत अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है。एयरपोर्ट से झांसा देकर ले गए थे डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के मुताबिक,बलिया के बेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.