मेरठ, मई 13 -- सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी युवक विवेक की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक का शव भारत लाने के लिए परिजन लगातार प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं गांव में शोक का माहौल है। विवेक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि रार्धना निवासी विवेक करीब छह माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में दुबई गया था। वहां वह शारजाह में एक कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कार्य में लग गया था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को अचानक उन्हें फोन पर विवेक की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां व अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विवेक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, जोकि दुबई से पैसे भेजकर परिजनों का पालन पोषण कर रहा ...