दुबई से लौटीं वृद्धा से आठ लाख की ठगी
गुमला, मई 19 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराटोली नवाडीह निवासी 80 वर्षीय दिव्यांग वृद्धा स्टेला केरकेट्टा से करीब आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
धोखाधड़ी का आरोप पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपते हुए अपनी रिश्तेदार जगरानी मिंज पर ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार स्तेला केरकेट्टा ने अपना पूरा जीवन दुबई में घरेलू काम कर बिताया और मेहनत की कमाई बैंक खाते में जमा की थी। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान वह अपने गांव लौट आईं।
बैंक से पैसे निकालने का मामला 17 नवंबर 2021 को वह डुमरी स्थित बैंक में पैसे निकालने पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी जगरानी मिंज ने उससे बैंक फॉर्म पर हस्ताक्षर करा लिए और कहा कि भीड़ में खड़े रहने की जरूरत नहीं है,वह खुद पैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.