वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम दुबई से रोजाना फेसबुक पेज पर लाइव आ रहा है। राशिद नसीम आफिशियल नाम के पेज के जरिये वह निवेशकों को उनकी जमीन, प्लाट के अलावा उनके निवेश की राशि भी वापस करने का दावा कर रहा है। वह बता रहा है कि तीन तरह के निवेशकों के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। 100 दिन में सभी की देनदारी खत्म करने का दावा कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' नहीं करता।फेसबुक पेज पर राशिद का 3 मिनट 56 सेकेंड का वीडियो सोमवार को अपलोड हुआ, जिसमें वह बता रहा है कि शाइन ग्रुप में तीन तरह के निवेशक हैं, एक जिन्होंने पूरे पैसे देकर जमीन की रजिस्ट्री कराई लेकिन कब्जा नहीं ले सके। अगर वे उसी जमीन पर कब्जा चाहते हैं या फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.