दुबई से मृत युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
गोपालगंज, मई 23 -- भोरे।गत 14 मई को दुबई में हादसे के शिकार हुए थाना क्षेत्र के लकठहां गांव निवासी युवक विजय कुमार गिरि का शव शनिवार को पैतृक घर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। विजय अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि विजय गिरी दुबई में मजदूरी करते थे। गत 14 मई को काम के दौरान ऊंचाई से भारी कंक्रीट का ताबूक उनके ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को उनका शव गांव लाया गया।
परिवार का दुख शव पहुंचते ही पत्नी सपना देवी बेसुध हो गईं। वहीं 10 वर्षीय अंकिता, आठ वर्षीय अनुष्का और महज तीन वर्षीय मासूम अनुज को यह भी ठीक से समझ नहीं है कि उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.