दुबई से मुंबई आ रहे इंडिगो विमान के कार्गो होल्ड एरिया में दिखा धुआं, राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
राजकोट, जुलाई 27 -- दुबई से मुंबई आ रही एक इंडिगो फ्लाइट की सोमवार को गुजरात के राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। पायलट की सूझबूझ के बाद विमान को रनवे पर सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। बताया जा रहा है कि पायलट ने उड़ान के दौरान ही विमान में धुआं निकलता देखा और फिर आनन-फानन में सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। वहीं राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह के मुताबिक 'इंडिगो काविमान दुबई से मुंबई जा रहा था। इस दौरान पायलट ने कार्गो होल्ड एरिया में धुआं निकलते देखा और इसके बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पायलट ने जैसे ही धुआं देखा तुरंत राजकोट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क साधा और इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कहा। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.