नई दिल्ली, मार्च 3 -- ईरान संकट की वजह से पश्चिमी एशिया के देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर है। कई देशों के एयरपोर्ट्स से विमान सेवाएं मंगलवार को फिर से शुरू हो रही हैं। भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने मंगलवार से पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए नियमित और विशेष उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ईरान ने ड्रोन अटैक किए थे इसके बाद यहां एयर स्पेस बंद कर दिया गया था। अब इतिहाद एयरवेज अबू धाबी से दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु के लिए सेवाएं शुरू कर रहा है।दुबई में फंसे भारतीयों को मिलेगी राहत दुबई में भी बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हैं। वहीं ईरान दुबई में कई भीषण हमले कर चुका है। इस बीच अमीरात्स एयरलाइन्स ने राहत की खबर दी है। एयरलाइन्स ने बताया है कि 3 मार्च को दुबई से दिल्ली, चेन्नै, बेंगलुरु, मुंबई और ह...