मेरठ, मार्च 10 -- दुबई के कॉलेज में गणित के प्रोफेसर संजय त्यागी रविवार को अपने परिवार के साथ भारत लौट आए। उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार सभी लोगों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने भारत सरकार के प्रयास की भी सराहना की। संजय त्यागी मूल रूप से गणेशपुर गांव के रहने वाले हैं। सोमवार को उन्होंने बताया कि वह दुबई के रास अल खैमाह शहर स्थित हायर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में नौ वर्षों से गणित के प्रोफेसर हैं। पत्नी रीना व बेटी कनिका के साथ वहीं रहते हैं, जबकि उनका बेटा अमेरिका में है। बताया कि रास अल खैमाह व ईरान के बीच समुद्र है, जिसकी दूरी लगभग 45 किमी है। वहां पर किसी को कोई खतरा नहीं है। बस केवल यही डर बना है कि कहीं किसी समय खाद्य आपूर्ति बाधित न हो जाए। ईरान केवल अमेरिका के ठिकानों को ही निशाना बना रहा है। जैसे अमेरिकी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.