दुबई से परसिया मिश्र गांव पहुंचा युवक का शव, परिवार में छाया मातम
देवरिया, सितम्बर 26 -- खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया मिश्र में शुक्रवार की सुबह दुबई से युवक का शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। दोपहर को बरहज के सरयू नदी के तट पर नम आंखों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
ओमशरण मिश्र का निधन परसिया मिश्र के रहने वाले ओमशरण मिश्र घर की आर्थिक स्थिति मबजूत करने के लिए कई वर्षों से आबूधाबी में नौकरी करते थे। सात अगस्त को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक माह तक चले इलाज के बाद सात सितंबर को उनकी मौत हो गई। इसके बाद से ही परिवार के लोग शव को स्वदेश मंगाने में जुटे थे। काफी प्रयास के बाद शुक्रवार की सुबह शव गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। बेटा राधारमण सभी को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.