हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 11 -- पीलीभीत जिले की थाना घुंघचाई पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पासपोर्ट समेत अन्य डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद वे फरार हो गए थे और नए सिरे से ठगी का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी दुबई जाकर फर्जी ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए साइबर ठगी करने की तकनीक सीखकर आए थे। इसके बाद उन्होंने पीलीभीत और उत्तराखंड के रुद्रपुर में कॉल सेंटर स्थापित कर लोगों को झांसे में लेकर निवेश के नाम पर ठगी करना शुरू किया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.