दुबई से घर पहुंचा शव, मचा कोहराम
गोरखपुर, मई 14 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठा निवासी दरगाही गुप्ता का शव एक सप्ताह बाद बुधवार को दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। 60 वर्षीय दरगाही गुप्ता तीसरी बार करीब 20 माह पूर्व रोजी-रोटी कमाने दुबई गए थे। सात मई को वहां ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हो गई थी। पत्नी सुकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दुबई स्थित कंपनी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दरगाही का शव 14 मई की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से सड़क मार्ग से दोपहर करीब दो बजे गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक का बड़ा पुत्र पवन सीआरएफ में कार्यरत है और उनकी शादी हो चुकी है। छोटा पुत्र पोलू बैंकॉक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.