दुबई से घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम
बस्ती, अगस्त 3 -- हर्रैया। थानाक्षेत्र के पूरेहासिम गोलवा गांव निवासी कार्तिक तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी (43) पुत्र रामसुंदर का शव रविवार को दोपहर दुबई से घर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ लग गई। परिजनों ने रविवार शाम अयोध्या में सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। कार्तिक दो वर्ष पूर्व घर से दुबई गये थे। वहां एक कम्पनी में नौकरी करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि दुबई में कार्तिक तिवारी की 18 जुलाई को अचानक तबियत खराब हो गई। 28 जुलाई को दुबई से घर पर फोन के जरिए सूचना मिली कि कार्तिक की मौत हो गयी। मृतक दुबई में नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के छोटे भाई काली प्रसाद घर परिवार की देखभाल करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.