दुबई से घर जा रहा युवक टोलप्लाजा पर मिला अचेत
भदोही, मार्च 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालानगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध हालत में बेहोश मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक) निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचा था। वहां से ट्रेन पकड़कर प्रयागराज आया। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान लालानगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में मिला। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.