दुबई से आज आएगा प्रवासी मजदूर लालचंद का शव
गिरडीह, अगस्त 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। दुबई से प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का शव आज मंगलवार को गांव पहुंचेगा। दिल्ली से प्लेन के माध्यम से शव कोलकाता पहुंचेगा। तिरला मुखिया सरिता साव मृतक के परिजनों के साथ शव लाने के लिए एंबुलेंस लेकर सोमवार को कोलकाता के लिए निकल चुकी हैं। बता दें कि खानाबदोश की जिंदगी जीने के दौरान 5 जुलाई को लालचंद महतो की मौत दुबई में हो गई थी। उसकी मौत को लगभग एक महीना हो गए। इस बीच परिजनों के द्वारा शव आने का इंतजार किया जा रहा था। मुखिया सरिता साव ने बताया कि शव लाने के लिए वे कोलकाता निकल चुकी हैं। मंगलवार को शव गांव पहुंचेगा। बता दें कि बगोदर प्रखंड के तिरला गांव के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत जहां दुबई में हो गई थी वहीं रोजगार की तलाश में 12 साल पहले मुंबई गए उसके पिता दशरथ महतो आज भी लापता हैं। परिजनों को आज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.