कटिहार, मार्च 25 -- नीरज कुमार, निज प्रतिनिधि। मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच युद्ध के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। मखाना कारोबार पर भी इसका व्यापक असर हुआ है। डाक विभाग के डाक निर्यात केंद्र से मखाना, रेडिमेड गार्मेंटस व सौंदर्य प्रसाधन के सामान की मिड्ल ईस्ट के देशों सहित अमेरिका व यूरोप के लिए बुकिंग लगभग ठप है। हलांकि डाक विभाग द्वारा इसको लेकर किसी तरह का दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है लेकिन डिमांड में कमी और भय के कारण भी लोग अपना सामान नहीं भेज रहे हैं। डाक निर्यात केंद्र से मखाना भेजने के लिए 14 लोग निबंधित हैं। पांच, सात व 10 किलो के पैकेट में ही मखाना भेजे जाने की सुविधा है। हालांकि डाक के माध्यम से औसतन पांच से आठ क्विंटल मखाना ही सालभर में भेजा जाता है। ऑनलाइन डिमांड के आधार पर मखाना भेजा जाता है। रेडिमेड ...