दुबई समेत 28 राज्यों की बालिका टीमें लक्सर पहुंचीं
रुडकी, अक्टूबर 6 -- लक्सर, संवाददाता। जमदग्नि पब्लिक स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। छह से 11 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में 2000 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' और जमदग्नि पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश मदग्नि ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: खेल प्रतियोगिता प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.