गाजीपुर, मार्च 16 -- भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरका निवासी 48 वर्षीय अब्बर अंसारी पुत्र रसीद अंसारी का दुबई में हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अब्बर अंसारी करीब 12 वर्ष पहले रोजगार की तलाश में दुबई चली गयी थी। वहा नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। पत्नी नगमा, तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बड़े भाई गुलाब रसूल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.